वर्धन वंश या पुष्यभूति वंश : हर्ष वर्धन

वर्धन वंश या पुष्यभूति वंश : हर्ष वर्धन

वर्धन वंश या पुष्यभूति वंश : हर्ष वर्धन

Hello friends,

वर्धन वंश (Vardhana Dynasty) को पुष्यभूति वंश (Pushyabhuti Dynasty) भी कहा जाता है। गुप्तों के बाद उत्तर भारत में सबसे विस्तृत साम्राज्य की स्थापना इन्होने ही की। इस वंश का उदय हरियाणा के थानेश्वर में हुआ था। बाणभट्ट के अनुसार इस वंश का संस्थापक पुष्यभूति शैव मत का अनुयायी था। परन्तु पुरातात्विक स्त्रोतों में उसका नाम नहीं मिला है। पुरातात्विक स्त्रोतों में वर्धन वंश का पहला शासक नरवर्धन को बताया गया है। इस वंश का इतिहास जानने हेतु बौद्ध ग्रन्थ आर्यमंजुश्रीमूलकल्प और महाकवि वाण का हर्षचरित्र अत्यंत महत्वपूर्ण है। हर्षचरित्र, कादंबरी, चंडीशतक का लेखक बाण हर्ष का दरबारी कवि था। हर्ष से पूर्व साम्राज्य की राजधानी थानेश्वर थी। हर्ष ने इसे कन्नौज स्थानांतरित किया।

Download GK Notes 

पुरातात्विक स्त्रोतों के अनुसार इस वंश के शासक :-

नरवर्धन – राज्यवर्धन – आदित्यवर्धन – प्रभाकर वर्धन – राज्यवर्धन द्वितीय – हर्षवर्धन

प्रभाकर वर्धन –

यह प्रतापशील के नाम से विख्यात था। इस वंश के शासकों में सर्वप्रथम महाराजाधिराज की उपाधि प्रभाकरवर्धन ने ही धारण की। इसकी मृत्यु के बाद इसकी पत्नी यशोमती सती हो गयी। यशोमती की तीन संतान थी – राज्यवर्धन, हर्षवर्धन, राज्यश्री। राजयश्री का विवाह मौखरि नरेश ग्रहवर्मा से हुआ था। देवगुप्त ने ग्रहवर्मा की हत्या कर दी और राज्यश्री को बंदी बना लिया।

राज्यवर्धन द्वितीय –

इसने परमसौग़ात की उपाधि धारण की। इसने देवगुप्त से बदला लेने के लिए उसकी हत्या कर दी। बाद में देवगुप्त के मित्र गौड़ नरेश शशांक ने राज्यवर्धन द्वितीय की हत्या कर दी। इसके बाद राज्यवर्धन द्वितीय का छोटा भाई हर्षवर्धन शासक बना।

हर्षवर्धन (606-647 ईo)-

इसका दूसरा नाम शिलादित्य भी था। इसने शासक बनने के वर्ष से हर्ष संवत की शुरुवात की। इसके सिक्कों पर नंदी पर बैठे शिव का अंकन है जो इसके शैव मत के होने का प्रमाण है। ह्वेनसांग के प्रभाव में इसने बौद्ध धर्म अपना लिया। इसने पूरे राज्य में माँस-भक्षण निषेध कर दिया। कामरूप के शासक भास्करवर्मन ने अपने राजदूत ह्वेनसांग द्वारा हर्ष के पास मैत्री का प्रस्ताव भेजा। ह्वेनसांग ने हर्ष को शिलादित्य के नाम से सम्बोधित किया है। हर्ष के दरबार में उत्तरगुप्त वंशीय शासक माधवगुप्त रहता था। हर्ष ने बौद्ध भिक्षु दिवाकर मित्र की सहायता से विंध्याचल के जंगलों में राज्यश्री को खोजा। इसने चीन के शासक ताइसुंग के दरबार में राजदूत भेजा। हर्ष ने संस्कृत में तीन नाटक – प्रियदर्शिका, रत्नावली, नागानंद लिखे। नागानंद में जीमूतवाहन नामक राजकुमार की आत्महत्या की कहानी है। भूमि देने की सामंती प्रथा की शुरुवात हर्ष ने ही की।

हर्ष की विजय –

इसके साम्राज्य में कश्मीर को छोड़कर लगभग पूरा उत्तर भारत सम्मिलित था। कश्मीर का शासक दुर्लभवर्धन स्वयं इसे बुद्ध के दांत देकर गया। हर्ष ने कन्नौज में इस पर एक स्तूप बनवाया। इसने कन्नौज के गौड़ीय शासक शशांक को पराजित कर कन्नौज पर अधिकार कर लिया। इसने बल्लभी के शासक ध्रुवसेन द्वितीय को पराजित किया परन्तु बाद में अपनी पुत्री का विवाह ध्रुवसेन से कर दिया। नर्मदा नदी के पास इसका युद्ध चालुक्य शासक पुलकेशिन द्वितीय से हुआ। इस युद्ध का उल्लेख वाणभट्ट नहीं करता है। परन्तु इसकी जानकारी ऐहोल अभिलेख और ह्वेनसांग की सी-यू-की से प्राप्त होती है। इस युद्ध में हर्षवर्धन की पराजय हुयी।

कन्नौज की धर्म सभा –

इस धर्मसभा का अध्यक्ष ह्वेनसांग था। महायान बौद्ध की महत्ता स्थापित करने के लिए यह सम्मलेन बुलाया गया था। इस सभा में 20 देशों के शासक सम्मिलित हुए थे और ये सभा 20 दिन तक चली थी। इस सम्मलेन के बाद हर्ष ने 500 ब्राह्मणों को देश से निष्कासित कर दिया था। इसने उड़ीसा में बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए नालंदा बिहार से चार बौद्ध प्रचारकों को भेजा।

प्रयाग की महामोक्षपरिषद –

इसके बाद 630 ईo में प्रयाग में महामोक्षपरिषद का आयोजन हुआ। दान देने के उद्देश्य से इसका आयोजन प्रत्येक पांच वर्ष बाद किया जाता था। ये छठा आयोजन था। इसमें ह्वेनसांग और 18 देशों के राजा सम्मिलित हुए। यहीं पर ह्वेनसांग ने हर्ष से चीन बापस लौटने की विदा मांगी।

पुष्यभूति वंश या वर्धन वंश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

प्रश्न 1. पुष्यभूति वंश की स्थापना किसने की थी?

उत्तर- पुष्यभूतिवर्धन.

प्रश्न 2. पुष्यभूति वंश का सबसे प्रतापी राजा कौन था?

उत्तर- हर्षवर्धन.

प्रश्न 3. सम्राट हर्षवर्धन गद्दी पर कब बैठा था?

उत्तर- 606 ईस्वी में.

प्रश्न 4. पुष्यभूति वंश का संस्थापक कौन था?

उत्तर- पुष्यभूति वर्धन.

प्रश्न 5. पुष्यभूति वंश की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर- छठी शताब्दी में.

प्रश्न 6. पुष्यभूति वंश की राजधानी कहां पर थी?

उत्तर- थानेश्वर, अम्बाला (हरियाणा).

प्रश्न 7. पुष्यभूति वंश कि शासन अवधि क्या थी?

उत्तर- 606 ईस्वी से 647 ईस्वी तक.

प्रश्न 8. पुष्यभूति वंश को अन्य किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर- वर्धन वंश.

प्रश्न 9. पुष्यभूति वंश का अंतिम सम्राट कौन था?

उत्तर- सम्राट हर्षवर्धन.

प्रश्न 10. सम्राट हर्षवर्धन का दरबारी कवि कौन था?

उत्तर- बाणभट्ट.

प्रश्न 11. “हर्षचरित” के रचयिता कौन हैं?

उत्तर- बाणभट्ट.

प्रश्न 12. किस पुष्यभूति शासक ने “रत्नावली” नामक पुस्तक लिखी?

उत्तर- सम्राट हर्षवर्धन ने.

प्रश्न 13. सम्राट हर्षवर्धन और पुलकेशिन द्वितीय के मध्य हुए संघर्ष की जानकारी किस अभिलेख से प्राप्त होती है?

उत्तर- ऐहोल नामक अभिलेख से.

प्रश्न 14. चीनी यात्री हेनसांग किस पुष्यभूतिवंशीय शासक के समकालीन था?

उत्तर- सम्राट हर्षवर्धन.

प्रश्न 15. संस्कृत का विद्वान अंतिम बौद्ध शासक कौन था?

उत्तर- सम्राट हर्षवर्धन.

प्रश्न 16. राजा हर्ष ने अपनी राजधानी थानेश्वर से कहां स्थांतरित की?

उत्तर- कन्नौज.

प्रश्न 17. किस शासक को “सकलोत्तरापथनाथ” के नाम से जाना जाता हैं?

उत्तर- सम्राट हर्षवर्धन.

प्रश्न 18. हर्ष का समकालीन शासक “शशांक” कहां के शासक थे?

उत्तर- बंगाल.

प्रश्न 19. उत्तर भारत में बड़े भूभाग का पुनर्गठन करने वाला (गुप्त वंश के पश्चात्) वर्धनवंशीय शासक कौन था?

उत्तर- हर्षवर्धन.

प्रश्न 20. सम्राट हर्षवर्धन द्वारा धार्मिक सभाएं कहां आयोजित की जाती थी?

उत्तर- प्रयाग राज में.

प्रश्न 21. थानेश्वर (हर्षवर्धन की राजधानी) वर्तमान में कहां स्थित हैं?

उत्तर- हरियाणा.

प्रश्न 22. कन्नौज कहां स्थित हैं?

उत्तर- उत्तर प्रदेश (भारत).

प्रश्न 23. चीनी यात्री हेनसांग की भारत यात्रा के समय सूती कपड़ों के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध शहर कौन सा था?

उत्तर- मथुरा (यु.पी.).

प्रश्न 24. कौनसा चीनी यात्री यात्रियों का राजकुमार कहलाता हैं?

उत्तर- हेनसांग.

प्रश्न 25. कुंभ के मेले का शुभारम्भ किसने किया था?

उत्तर- सम्राट हर्षवर्धन.

प्रश्न 26. नालंदा विश्वविद्यालय के लिए “सौ गाँवों” की आय दान करने वाला शासक कौन था?

उत्तर- सम्राट हर्षवर्धन.

प्रश्न 27. पुष्यभूतिकालीन “एरीपत्ति” का क्या अर्थ होता हैं?

उत्तर- जलाशय की भूमि.

प्रश्न 28. पुष्यभूति काल में कितना भूमिकर लिया जाता था?

उत्तर- ⅙ भाग.

प्रश्न 29. सम्राट हर्षवर्धन के समय नालंदा विश्वविद्यालय का कुलपति कौन थे?

उत्तर- शीलभद्र.

प्रश्न 30. किस अभिलेखों में हर्षवर्धन को परमेश्वर की संज्ञा दी गई है?

उत्तर- बांसखेड़ा और मधुबन अभिलेखों में.

प्रश्न 31. कश्मीर का इतिहास किस ग्रन्थ में मिलता है?

उत्तर- रणतरंगिनी में.

प्रश्न 32. “राजतरंगिणी” नामक ग्रन्थ के लेखक कौन थे?

उत्तर- कल्हण.

प्रश्न 33. सम्राट हर्षवर्धन ने कन्नौज में पहली बार बौद्ध धर्म सभा का आयोजन कब करवाया था?

उत्तर- 643 ईस्वी.

प्रश्न 34. सम्राट हर्षवर्धन की मृत्यु के पश्चात कन्नौज किसके अधीन हो गया?

उत्तर- यशोवर्मन.

प्रश्न 35. हेनसांग की रचना है?

उत्तर- सी-यू-की.

प्रश्न 36. किस राजा को “द्वितीय सम्राट अशोक” के नाम से जाना जाता हैं?

उत्तर- हर्षवर्धन.

प्रश्न 37. प्रतापशील, हुण हरिण केसरी और महाराजाधिराज जैसी उपाधियां धारण करने वाला शासक?

उत्तर- प्रभाकर वर्धन.

प्रश्न 38. हेनसांग ने किसे शिलादित्य कहा हैं?

उत्तर- हर्षवर्धन.

प्रश्न 39. गुप्त वंश के पतन के बाद उत्तर भारत में बड़े भाग का पुनर्गठन करने वाला शासक कौन था?

उत्तर- हर्षवर्धन.

प्रश्न 40. चालुक्य शासक पुलकेशिन द्वितीय ने किस नदी के किनारे हर्षवर्धन को पराजित किया था?

उत्तर- नर्मदा नदी.

प्रश्न 41. हर्ष के शासन काल में उत्तर भारत का सबसे महत्वपूर्ण शहर कौन सा था?

उत्तर- कन्नौज.

प्रश्न 42. सम्राट हर्ष की जीवनी किसने लिखी थी?

उत्तर- बाणभट्ट.

प्रश्न 43. नालंदा कहां स्थित हैं?

उत्तर- बिहार.

प्रश्न 44. नर्मदा नदी के तट पर सम्राट हर्षवर्धन के दक्षिण अभियान को किसने रोका था?

उत्तर- पुलकेशिन द्वितीय.

प्रश्न 45. मौखरी वंश के शासकों की राजधानी क्या थी?

उत्तर- कन्नौज

प्रश्न 46. सम्राट हर्षवर्धन के विवरण के अनुसार उसकी वंशावली में प्रथम व्यक्ति कौन था?

उत्तर- नरवर्धन.

प्रश्न 47. हर्षवर्धन की रचनाओं के नाम?

उत्तर- रत्नावली, प्रियदर्शिका और हर्षचरित.

प्रश्न 48. किस चीनी यात्री को वर्तमान शाक्यमुनि एवं यात्रियों में राजकुमार कहा जाता है?

उत्तर- चीनी यात्री हेनसांग.

प्रश्न 49. घंटी यंत्र और तुला यंत्र का प्रयोग कहां किया जाता था?

उत्तर- खेत की सिंचाई.

प्रश्न 50. अवंती नगर नामक नगर को किस शासक ने बसाया था?

उत्तर- अवंति वर्मन.

प्रश्न 51. हर्ष और पुलकेशिन द्वितीय के बीच हुए युद्ध में कौन पराजित हुआ था?

उत्तर- हर्ष.

प्रश्न 52. हरिविजय नामक काव्य के लेखक कौन है?

उत्तर- सर्वसेन.

प्रश्न 53. भारत का अंतिम हिंदू सम्राट किसे कहा जाता है?

उत्तर- सम्राट हर्षवर्धन को.

प्रश्न 53. बोधगया वृक्ष को किसने कटवाया था?

उत्तर- बंगाल के शासक शशांक ने.

प्रश्न 54. प्रभाकर वर्धन की पत्नी का नाम क्या था?

उत्तर– यशोमती.

प्रश्न 55. प्रभाकर वर्धन के पुत्र का नाम?

उत्तर- राज्यवर्धन.

प्रश्न 56. प्रभाकर वर्धन की पुत्री का नाम?

उत्तर- राज्यश्री.

प्रश्न 57. पुष्यभूति वंश की स्वतंत्रता का जन्मदाता किसे कहा जाता है?

उत्तर- प्रभाकर वर्धन.

प्रश्न 58. पुष्यभूति वंश का शक्तिशाली शासक कौन था?

उत्तर- प्रभाकर वर्धन.

प्रश्न 59. नचना मन्दिर का निर्माण करवाया था?

उत्तर- व्याध्रदेव.

प्रश्न 60. किस राजा ने चीन में अपने दूत भेजे थे?

उत्तर- हर्ष.

प्रश्न 61. चंद्रगुप्त द्वितीय की पुत्री प्रभावती का विवाह किसके साथ संपन्न हुआ था?

उत्तर- रुद्रसेन द्वितीय.

प्रश्न 62. ग्रहवर्मा का हत्यारा कौन था?

उत्तर- देवगुप्त ने.

प्रश्न 63. मराठी काव्य सेतुबंध की स्थापना किसने की थी?

उत्तर- प्रवरसेन द्वितीय.

प्रश्न 64. राजश्री का विवाह किसके साथ हुआ था?

उत्तर- कन्नौज के शासक ग्रहवर्मा के साथ.

प्रश्न 65. हरिवीजय नामक काव्य का लेखक कौन है?

उत्तर- सर्वसेन.

प्रश्न 66. पुष्यभूति वंश का इतिहास बताने वाले ऐतिहासिक स्रोत?

उत्तर- (1) बौद्ध ग्रंथ आर्यमंजुश्रीमूलकल्प. (2) बाणभट्ट रचित हर्षचरित.

पुष्यभूति वंश (वर्धन वंश) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर 

प्रश्न 01. हर्षवर्धन किस धर्म का अनुयायीं था? – बौद्ध धर्म का

प्रश्न 02. हर्षचरित एवं कादंबरी की रचना किसने की? – बाणभट्ट

प्रश्न 03. हर्ष और पुलकेशिन द्वितीय के बीच युद्ध में कौन पराजित हुआ? – हर्ष

प्रश्न 04. हरिविजय नामक काव्य किसने लिखा? – सर्वसेन

प्रश्न 05. शिलादित्य के नाम से कौन जाना जाता था? – हर्षवर्धन

प्रश्न 06. शशांक किस धर्म का अनुयायीं था? – शैव धर्म

प्रश्न 07. वाकाटक वंश के शासक किस धर्म को मानते थे? – ब्राह्मण

प्रश्न 08. वाकाटक वंश के किस शासक ने सम्राट की उपाधि धारण की थी? – प्रवरसेन प्रथम

प्रश्न 09. वाकाटक वंश का शक्तिशाली एवं अंतिम शासक कौन था? – हरिषेण

प्रश्न 10. वाकाटक राजवंश की स्थापना किसने की? – विंध्यशक्ति ने

प्रश्न 11. राज्यवर्धन की हत्या किसने की? – शशांक ने

प्रश्न 12. राजश्री का विवाह किससे हुआ था? – कन्नौज के राजा ग्रहवर्मा से

प्रश्न 13. मेघदूत काव्य किसकी रचना है? – महर्षि कालिदास

प्रश्न 14. मराठी काव्य सेतुबंध बंद की स्थापना किसने की? – प्रवरसेन द्वितीय

प्रश्न 15. भारत का अंतिम हिंदू सम्राट किसे कहा जाता है- हर्ष

प्रश्न 16. बोधगया वृक्ष को किसने कटवाया था? – शशांक ने

प्रश्न 17. बाणभट्ट किसके दरबार का कवि था? – हर्षवर्धन

प्रश्न 18. प्रियदर्शिका रत्नावली तथा नागानंद नामक नाटक की रचना किसने की थी? – हर्ष

प्रश्न 19. प्रभाकर वर्धन को कौन सी उपाधि मिली थी? – परमभट्टारक और महाराजाधिराज

प्रश्न 20. प्रभाकर वर्धन की पत्नी का नाम क्या था? – यशोमती

प्रश्न 21. प्रभाकर वर्धन की कितनी संतान थी? – 2 पुत्र राज्यवर्धन और हर्षवर्धन एक पुत्री राज्यश्री

प्रश्न 22. पुष्यभूति वंश की स्वतंत्रता का जन्मदाता किसे कहा जाता है? – प्रभाकरवर्धन

प्रश्न 23. पुष्यभूति वंश की राजधानी कहां थी? – थानेश्वर

प्रश्न 24. पुष्यभूति वंश का संस्थापक कौन था? – पुष्यभूति

प्रश्न 25. पुष्यभूति वंश का शक्तिशाली शासक कौन था? – प्रभाकरवर्धन

प्रश्न 26. नचना मंदिर का निर्माण किसने करवाया? – व्याध्रदेव

प्रश्न 27. चीन किस राजा ने अपने दूत भेजे थे? – हर्षवर्धन

प्रश्न 28. चंद्रगुप्त द्वितीय की पुत्री प्रभावती का विवाह किससे हुआ? – रूद्रसेन द्वितीय

प्रश्न 29. ग्रहवर्मा की हत्या किसने की थी? – देवगुप्त ने

प्रश्न 30. गुप्त वंश के पतन के बाद भारत में कौन सा शक्तिशाली वंश प्रारंभ हुआ? – पुष्यभूति वंश

More Related PDF Download

Maths Topicwise Free PDF >Click Here To Download
English Topicwise Free PDF >Click Here To Download
GK/GS/GA Topicwise Free PDF >Click Here To Download
Reasoning Topicwise Free PDF >Click Here To Download
Indian Polity Free PDF >Click Here To Download
History  Free PDF > Click Here To Download
Computer Topicwise Short Tricks >Click Here To Download
EnvironmentTopicwise Free PDF > Click Here To Download
SSC Notes Download > Click Here To Download

Topic Related PDF Download

वर्धन वंश या पुष्यभूति वंश : हर्ष वर्धन

pdfdownload.in will bring you new PDFs on Daily Bases, which will be updated in all ways and uploaded on the website, which will prove to be very important for you to prepare for all your upcoming competitive exams.

The above PDF is only provided to you by PDFdownload.in, we are not the creator of the PDF, if you like the PDF or if you have any kind of doubt, suggestion, or question about the same, please send us on your mail. Do not hesitate to contact me. [email protected] or you can send suggestions in the comment box below.

Please Support By Joining Below Groups And Like Our Pages We Will be very thankful to you.

Author: Deep