महत्वपूर्ण भारत का भूगोल प्रश्न उत्तर हिंदी में

महत्वपूर्ण भारत का भूगोल प्रश्न उत्तर हिंदी में

महत्वपूर्ण भारत का भूगोल प्रश्न उत्तर हिंदी में

Hello aspirants,

भारत पृथ्वी के उत्तर – पूर्वी गोलार्ध में स्थित है क्योंकि भारत पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में स्थित है तथा अगर देशांतर रेखाओं के आधार पर देखा जाए तो भारत पृथ्वी के पूर्वी गोलार्ध में स्थित है इसलिए यह भी कहा जाता है कि भारत पृथ्वी के उत्तरी अक्षांश और पूर्वी देशांतर में स्थित है ।

भारत पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में 8°4′ से 37°6′ तक विस्तारित है लेकिन अगर अंडमान निकोबार द्वीप को शामिल करके भारत के संपूर्ण भूमि को देखा जाए तो भारत का अक्षांशीय विस्तार 6°4′ से लेकर 33°6′ के बीच में है जबकि भारत का देशांतर विस्तार 68°6′ से 97°25′ पूर्वी देशांतर के बीच में स्थित है ।

भारत का क्षेत्रफल ( Area of India )
भारत का क्षेत्रफल 32,86,200 वर्ग किलोमीटर है जो संपूर्ण विश्व के क्षेत्रफल का 2.42 प्रतिशत है ।

क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से भारत विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है जबकि क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में रूस का प्रथम स्थान है अर्थात क्षेत्रफल की दृष्टि से रूस दुनिया का सबसे बड़ा देश हैं जबकि क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का आठवां सबसे बड़ा देश अर्जेंटीना है ।

क्षैत्रफल की दृष्टि से भारत से पहले 6 सबसे बड़े देश

  1. रूस
  2. कनाडा
  3. चीन
  4. अमेरिका
  5. ब्राज़ील
  6. ऑस्ट्रेलिया

भारत की जनसंख्या ( population of India )
जनसंख्या की दृष्टि से देखा जाए तो भारत का विश्व में दूसरा स्थान है क्योंकि चीन के बाद सबसे अधिक जनसंख्या भारत में ही पाया जाता है 2011 की जनगणना के अनुसार संपूर्ण विश्व में लगभग 7 अरब लोग निवास करते हैं जिसमें से 1.21 अरब लोग भारत में निवास करते हैं 2011 की जनगणना के अनुसार विश्व की लगभग 17.5% जनसंख्या भारत मे निवास करती हैं ।

भारतीय राज्यों की बात की जाए तो जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है जबकि जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य सिक्किम है 2011 की जनगणना के अनुसार सिक्किम की जनसंख्या 6 लाख 10 हजार 577 है ।

भारत की भौगोलिक स्थिति
भारत के भौगोलिक विसतार और स्थलीय लंबाई की बात की जाए तो भारत का पूर्व से पश्चिम की लंबाई 29 किलोमीटर है जबकि उत्तर से दक्षिण तक लंबाई 3214 किलोमीटर है जबकि भारत की स्थलीय सीमा की कुल लंबाई 15200 किलोमीटर है। इसके साथ ही चार दिशाओं में स्थित भारत के 4 मुख्य बिंदु भी है जो मुख्य रूप से भारत की सीमा को निर्धारित कहते हैं ।

चार दिशाओं में स्थित भारत के मुख्य बिंदु
1. भारत का पूर्वोतम बिंदु अरुणाचल प्रदेश राज्य में स्थित वालंगू है ।

2. भारत का सबसे पश्चिम बिंदु गुजरात में स्थित सर क्रीक हैं ।

3.भारत का सबसे उत्तरी बिंदु इंदिरा कॉल है ।

4. भारत का दक्षिणतम बिंदु मुख्य भूमि का कन्याकुमारी है ।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह में स्थित इंदिरा पॉइंट को भारत की संपूर्ण भूमि का मुख्य बिंदु कहते हैं ।

भारत के पड़ोसी देश (Bharat ke Padosi desh)
अगर भारत के पड़ोसी देशों की बात करें तो वैसे तो भारत 9 देशों के साथ अपनी सीमा को साझा करता है अर्थात भारत 9 देशों के साथ अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमा बनाता है अतः हम कह सकते हैं कि भारत के 9 पड़ोसी देश है लेकिन आपके अतिरिक्त जानकारी के लिए हम आपको बताना चाहेंगे कि भारत 7 देशों के साथ अपनी स्थलीय सीमा को साझा करता है ।

भारत के सभी 7 पड़ोसी देश है –

  1. बांग्लादेश
  2. चीन
  3. पाकिस्तान
  4. नेपाल
  5. म्यांमार
  6. भूटान
  7. अफगानिस्तान
  8. श्रीलंका
  9. मालदीव

भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं :-
भारत अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमा को 9 देशों के साथ साझा करता है जिसमें से सबसे अधिक भारत, बांग्लादेश के साथ अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमा को साझा करता है उसके बाद दूसरी सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय सीमा भारत, चीन के साथ साझा करता है जिसके बाद पाकिस्तान के साथ जबकि भारत, अफगानिस्तान के साथ अपनी सबसे कम अंतरराष्ट्रीय सीमा को साझा करता है ।

भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा रेखा :- रेडक्लिफ लाइन

रेडक्लिफ रेखा भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा का निर्धारण करता है भारत की आजादी के समय जब भारत और पाकिस्तान का विभाजन हुआ उसी समय 15 अगस्त 1947 को सर सी.जी. रेडक्लिफ द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच इस सीमा रेखा का निर्धारण किया गया था सर सी.जी. रेडक्लिफ द्वारा इस रेखा का निर्धारण किया गया था जींस के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच स्थित इस रेखा को रेडक्लिफ रेखा या रेडक्लिफ लाइन कहा जाता है ।

भारत और चीन के बीच की सीमा रेखा :- मैकमोहन रेखा
भारत और चीन के बीच में स्थित सीमा रेखा को मेकमोहन रेखा कहते हैं यह रेखा भारत और चीन के बीच की अंतरराष्ट्रीय सीमा का निर्धारण करता है इस रेखा का निर्धारण वर्ष 1914 में भारत और चीन के बीच हुए शिमला समझौते के तहत किया गया था इसी समझौते के तहत भारत और चीन के बीच की सीमा का निर्धारण किया गया था ।

मेकमोहन रेखा भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य में स्थित है ।

भारत और अफगानिस्तान के बीच की सीमा रेखा :- डूरंड रेखा
भारत और अफगानिस्तान के बीच की सीमा रेखा को डूरंड रेखा कहा जाता है भारत और अफगानिस्तान के बीच में स्थित इस सीमा रेखा का निर्धारण वर्ष 1896 में किया गया था हालांकि जब भारत और पाकिस्तान का विभाजन हुआ तो इस सीमा रेखा का अधिकतर भाग पाकिस्तान में चला गया और वर्तमान समय में इस सीमा रेखा का अधिकतर भाग पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच में ही स्थित है लेकिन फिर भी भारत अफगानिस्तान के साथ अपनी जितने भी सीमा को साझा करता है उसका निर्धारण यही रेखा तय करती है ।

भारत और नेपाल के बीच की सीमा रेखा
अगर हम काली नदी को भारत और नेपाल के बीच की सीमा रेखा कहें तो गलत नहीं होगा क्योंकि काली नदी ही भारत को नेपाल से अलग करता है तथा यही नदी भारत और नेपाल के बीच की सीमा का निर्धारण भी करता है ।

भारत और म्यांमार की सीमा
भारत और म्यांमार के बीच की सीमा रेखा का निर्धारण भारत के मेघालय, मणिपुर, नागालैंड और मीज़ोरम राज्यों में विस्तृत पटकाई की पहाड़ियां करता है यही पहाड़ी भारत और म्यांमार को एक दूसरे से अलग करती है ।

भारत और श्रीलंका के बीच की सीमा रेखा
भारत और श्रीलंका के बीच में 4 सीमा रेखाएं है जो भारत और श्रीलंका दोनों को एक दूसरे से अलग करती है ये सभी चार सीमा रेखाएं हैं – मन्नार की खाड़ी, रामसेतु, पाक जलडमरूमध्य और लक्षद्वीप सागर ।

भारतीय मानक समय ( Bhartiy Manak Samay )
ग्रीनविच समय और भारतीय मानक समय के बीच 5:30 घंटे का अंतर है आपकी जानकारी के लिए हम बता दें कि भारतीय मानक समय ग्रीनविच समय से 5 घंटे 30 मिनट आगे इसलिए अगर आप भारतीय मानक समय को ध्यान से देखेंगे तो आपको दिखाई देगा कि भारतीय मानक समय में +5:30 लिखा होता है ।

भारतीय मानक समय रेखा 82.5 डिग्री पूर्वी देशांतर रेखा है यह रेखा भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के इलाहाबाद के निकट स्थित नैनी से होकर गुजरती है यह समय रेखा भारत के 5 राज्यों से होकर गुजरती है ।

वे पांच राज्य जिनसे होकर भारतीय मानक रेखा गुजरती है।

  1. उत्तर प्रदेश
  2. मध्य प्रदेश
  3. छत्तीसगढ़
  4. उड़ीसा
  5. आंध्र प्रदेश
  6. कर्क रेखा

कर्क रेखा को पृथ्वी की उत्तरी अक्षांश रेखा भी कहते हैं यह रेखा 23.5° उत्तरी अक्षांश में स्थित है भारत के भौगोलिक स्थिति के निर्धारण में कर्क रेखा का एक महत्वपूर्ण योगदान है क्योंकि कर्क रेखा वह रेखा है जो भारत को लगभग 2 हिस्सों में काटती या विभाजित करती है यह रेखा 23.5° उत्तरी अक्षांश में स्थित है कर्क रेखा भारत के कुल 8 राज्यों से होकर गुजरती है।

भारत के वे 8 राज्य जिनसे होकर कर्क रेखा गुजरती है –

  1. गुजरात
  2. राजस्थान
  3. मध्यप्रदेश
  4. छत्तीसगढ़
  5. झारखंड
  6. पश्चिमम बंगाल
  7. त्रिपुरा
  8. मिजोरम

Download GK Notes 

Most Important Geography Question Answer

Q 1.सतपुड़ा श्रेणी की सबसे ऊंची चोटी है:-
[A] गुरुशिखर
[B] धूपगढ़
[C] पंचमढ़ी
[D] महेन्द्रगिरि

Answer: B [धूपगढ़]
Notes:- धूपगढ़ चोटी सतपुड़ा श्रेणी की सबसे ऊँची चोटी है जो 1350 मीटर ऊँची है।
Q 2.भारत की पहली यूरेनियम खान कहाँ है?
[A] जादूगौड़ा
[B] ठुममलपल्ले
[C] दलभूम
[D] इनमें से कोई नहीं

Answer: A [जादूगौड़ा]
Notes:- भारत की पहली यूरेनियम खान झारखंड के सिंहभूम जिले में जादूगौड़ा में है।
Q 3.दक्षिण से उत्तर तक के समुद्री बंदरगाहों का क्रम क्या है?
[A] कोचीन- तिरुअनंतपुरम-कालीकट-मंगलौर
[B] कालीकट- तिरुअनंतपुरम- कोचीन- मंगलौर
[C] तिरुअनंतपुरम-कोचीन-कालीकट-मंगलौर
[D] तिरुअनंतपुरम-कालीकट-मंगलौर-कोचीन

Answer: 0 []
Notes:- तिरुअनंतपुरम-कोचीन-कालीकट-मंगलौर सही क्रम है।
Q 4.निम्नलिखित संगठनों में से कौन सा भारत के स्थलाकृतिक मानचित्र बनाता है?
[A] भारत का भौगोलिक सर्वेक्षण
[B] भारत का सर्वेक्षण
[C] भारत का आर्थिक सर्वेक्षण
[D] इनमें से कोई नहीं

Answer: B [भारत का सर्वेक्षण]
Notes:- भारत का सर्वेक्षण भारत का स्थलाकृति बनाती है।
Q 5.शरावती जलविद्युत परियोजना कहाँ है?
[A] आंध्र प्रदेश
[B] कर्नाटक
[C] तमिलनाडु
[D] मध्य प्रदेश

Answer: B [कर्नाटक]
Notes:- शरावती जलविद्युत परियोजना कर्नाटक में है। भारत का प्रसिध्द जोग या गोरसोप्पा जलप्रपात यहीं है।
Q 6.कौन सा प्रदेश म्यांमार के साथ सीमाएं साझा नहीं करता है?
[A] असम
[B] अरुणांचल प्रदेश
[C] नागालैंड
[D] मणिपुर

Answer: A [असम]
Notes:- भारत के अरुणांचल प्रदेश, नागालैंड, मिज़ोरम और मणिपुर के साथ म्यांमार की सीमाएं हैं। इसके साथ ही अंडमान निकोबार द्वीपसमूह से समुद्री सीमा है।
Q 7.निम्नलिखित में से किस राज्य में भारतीय खगोलीय वेधशाला स्थित है?
[A] कर्नाटक
[B] उत्तर प्रदेश
[C] जम्मू कश्मीर
[D] बिहार

Answer: C [जम्मू कश्मीर]
Notes:- भारतीय खगोलीय वेधशाला लेह में लद्दाख (जम्मू और कश्मीर) में स्थित है। यह भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (बैंगलोर) द्वारा संचालित है।
Q 8.पश्चिम बंगाल का कूच बिहार किसलिए प्रसिध्द है?
[A] सूती वस्त्र उद्योग
[B] सिल्क उद्योग
[C] पेट्रोलियम उद्योग
[D] कांच उद्योग

Answer: B [सिल्क उद्योग]
Notes:- कूच बिहार पश्चिम बंगाल में है जो सिल्क उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
Q 9.कश्मीर में झीलों के भंडार “करेवा” किस लिए जाने जाते हैं?
[A] केसर की खेती के लिए
[B] सीढ़ीनुमा खेती
[C] सेब के बगीचे
[D] झूम खेती

Answer: A [केसर की खेती के लिए ]
Notes:- जम्मू-कश्मीर भारत का प्रमुख केसर उत्पादक राज्य है, कश्मीरी केसर की मुख्य किस्मे लच्छा, मोंगरा और जारदा हैं।
Q 10.निम्नलिखित में कौन सा पहला भारतीय उत्पाद था जिसे सुरक्षित भौगोलिक चिन्ह (protected geographic indicator) प्राप्त हुआ था?
[A] भारतीय रबड़
[B] बासमती चावल
[C] मालाबार कॉफ़ी
[D] दार्जीलिंग चाय

Answer: D [दार्जीलिंग चाय ]
Notes:- Geographic Indicator का उपयोग किसी क्षेत्र विशेष के विशिष्ट उत्पाद के लिए किया जाता है, यह उस उत्पाद की गुणवत्ता व विश्वसनीयता के लिए बेहद उपयोगी होता है।

More Related PDF Download

Maths Topicwise Free PDF > Click Here To Download
English Topicwise Free PDF > Click Here To Download
GK/GS/GA Topicwise Free PDF > Click Here To Download
Reasoning Topicwise Free PDF > Click Here To Download
Indian Polity Free PDF > Click Here To Download
History  Free PDF > Click Here To Download
Computer Topicwise Short Tricks > Click Here To Download
EnvironmentTopicwise Free PDF > Click Here To Download
UPSC Notes > Click Here To Download
SSC Notes Download > Click Here To Download

UGC NET Geography Question Answer 

Q 11.भारत में पायी जाने वाली मछलियों में से कौन सी मछली समुद्री मछली नहीं है?
[A] इल
[B] हिलसा
[C] सर्दिना
[D] रोहू

Answer: D [रोहू ]
Notes:- रोहू मछली भारतीय उपमहाद्वीप में पायी जाती है, यह कार्प फॅमिली से सम्बंधित है, यह मछली आमतौर पर नदियों में पायी जाती है।
Q 12.निम्नलिखित विकल्पों पर विचार कीजिये :
1. गोवा
2. महाराष्ट्र
3. कर्नाटक
महादयी जल विवाद किन राज्यों के मध्य है?
[A] 1 और 2
[B] 1 और 3
[C] 2 और 3
[D] 1, 2 और 3

Answer: B [1 और 3 ]
Notes:- महादयी को गोवा की जीवन रेखा कहा जाता है, इसकी कुल लम्बाई 77 किलोमीटर है। यह नदी कर्नाटक के भीमगढ़ से निकलती है।
Q 13.निम्नलिखित में किस खाड़ी को ज्वार-भाटा के तेज़ उतार-चढाव के लिए जाना जाता है, यह खाड़ी ज्वारीय उर्जा के लिए उपयुक्त स्थान है?
[A] मन्नार की खाड़ी
[B] खम्बात की खाड़ी
[C] कच्छ की खाड़ी
[D] 2 और 3

Answer: D [2 और 3 ]
Notes:- मन्नार की खाड़ी लक्षद्वीप सागर में स्थित है जबकि खम्बात की खाड़ी गुजरात के निकट अरब सागर में स्थित है।
Q 14.प्रसिद्ध पर्यटक स्थान चाथम सॉ मिल, वंडूर बाच, माउंट हेरिएट व चूना पत्थर की गुफाएं किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित हैं?
[A] गोवा
[B] अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह
[C] लक्षद्वीप
[D] तमिलनाडु

Answer: B [अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह ]
Notes:- चाथम आरा मिल अंदमान निकोबार द्वीपसमूह में चाथम द्वीप में स्थित है। इसकी स्थापना 1883 ईसवी में की गयी थी।
Q 15.चन्दन श्रेणी किस राज्य में स्थित है?
[A] मध्य प्रदेश
[B] राजस्थान
[C] हरियाणा
[D] पंजाब

Answer: B [राजस्थान ]
Notes:- चन्दन राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित है।
Q 16.निम्नलिखित में से कौन सा शहर रेशम उत्पादन के नहीं जाना जाता?
[A] भागलपुर
[B] श्रीनगर
[C] मोरादाबाद
[D] मैसूर

Answer: C [मोरादाबाद ]
Notes:- भारत में 97% रेशन 5 राज्यों कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल व जम्मू-कश्मीर द्वारा उत्पादित किया जाता है।
Q 17.भारत के भौगोलिक केंद्र होने के कारण निम्नलिखित में से किस शहर को “जीरो मील सेण्टर” कहा जाता है?
[A] भोपाल
[B] नागपुर
[C] जबलपुर
[D] इंदौर

Answer: B [नागपुर ]
Notes:- महाराष्ट्र के शहर नागपुर को भारत का “जीरो मील सेण्टर” कहा जाता है, क्योंकि भौगोलिक दृष्टिकोण से यह भारत का बिलकुल बीच का बिंदु है।
Q 18.निम्नलिखित में से भारत की नवीनतम रिफाइनरी (तेल शोधन कारखाना) है?
[A] डिगबोई
[B] पानीपत
[C] ट्रोमबे
[D] विशाखापत्तनम

Answer: B [पानीपत ]
Notes:- दिगबोई भारत की सबसे पुरानी रिफाइनरी है, इसकी स्थापना 1899 ईसवी में की गयी थी। ट्रोमबे रिफाइनरी की स्थापना 1955 में जबकि विशाखापत्तनम रिफाइनरी की स्थापना 1957 में की गयी थी। पानीपत रिफाइनरी की स्थापना सबसे अंत में 2002 में की गयी थी।
Q 19.“इंदिरा गाँधी सुपर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट” किस राज्य में स्थित है?
[A] राजस्थान
[B] हरियाणा
[C] पंजाब
[D] उत्तर प्रदेश

Answer: B [हरियाणा ]
Notes:- इंदिरा गाँधी सुपर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट हरियाणा के झज्जर जिले में स्थित है। इस परियोजना में 500 मेगावाट की 3 इकाइयाँ हैं।
Q 20.निम्नलिखित में से “कोड शेयरिंग” किस उद्योग में उपयोग किया जाता है?
[A] सूचना प्रौद्योगिकी
[B] रक्षा उद्योग
[C] नाभिकीय उद्योग
[D] हवाई यातायात उद्योग

Answer: D [हवाई यातायात उद्योग ]
Notes:- कोड शेयर समझौता दो अथवा दो से अधिक एयरलाइन कंपनियों द्वारा किया जाता है, इसके तहत वे कंपनियां एक ही उड़ान की मार्केटिंग इत्यादि साझा करती हैं।

Topic Related Pdf Download

Download pdf

pdf download.in will bring you new PDFs on Daily Bases, which will be updated in all ways and uploaded on the website, which will prove to be very important for you to prepare for all your upcoming competitive exams.

The above PDF is only provided to you by PDFdownload.in, we are not the creator of the PDF, if you like the PDF or if you have any kind of doubt, suggestion, or question about the same, please send us on your mail. Do not hesitate to contact me. [email protected] or you can send suggestions in the comment box below.

Please Support By Joining Below Groups And Like Our Pages We Will be very thankful to you.

Author: Deep