
Indian Polity Question Answers PDF Download
Indian Polity Question Answer PDF Download:- Today, we are sharing Indian Polity Questions PDF Useful for Government Exams PDF for you. This Indian Polity Questions Answers PDF can prove to be important for the preparation of upcoming government exams like SSC CGL, BANK, RAILWAYS, RRB NTPC, LIC AAO, and many other exams. Indian Polity notes are very important for any Sarkari exam.
This Polity Notes PDF is being provided to you free of charge, which you can DOWNLOAD by clicking on the DOWNLOAD button given below, and you can also DOWNLOAD some more new PDFs related to this Indian Polity Question Answer PDF by going to the related notes. You can learn about all the new updates on PDFDOWNLOAD.IN by clicking on the Allow button on the screen.
pdfdownload.in is an online educational website, where we are sharing Indian Polity Questions And Answers In Hindi PDF for free DOWNLOAD for UPSC, SSC, BANK, RAILWAY, LIC, and many other exams. Our Indian polity questions for competitive exams in Hindi Pdf are very simple and easy to understand. We also cover basic subjects like Mathematics, Geography, History, General Science, Politics, etc. We also share study material including previous year question papers, current affairs, important sources, etc. for upcoming government exams. Our Indian Polity Question Answer PDF will help you prepare for any SARKARI EXAM.
Indian Polity Notes PDF
- Indian Constitution in Hindi
- Indian Polity in Hindi PDF (भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था)
- General Science Questions For Competitive Exams Pdf
- GK Book Download Free PDF
- General Science Notes In Hindi PDF Free Download
- Basic English Grammar Exercises
- General Science Important One Liner Question Answer In Hindi
One Liner Indian Polity Question Answers
प्रश्न :- राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के निर्वाचन में विवाद के मामलों को किसके द्वारा हल किया जा सकता है ?
उत्तर :- भारत का उच्चतम न्यायालय
प्रश्न :- संविधान सभा ने अन्तिम रूप से संविधान को कब पारित किया था ?
उत्तर :- 26 नवम्बर, 1949
प्रश्न :- भारत में पहली बार राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कब की गई थी ?
उत्तर :- 26 अक्टूबर, 1962
प्रश्न :- संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर :- डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद
प्रश्न :- भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति को सर्वोच्च न्यायालय से परामर्श माँगने का अधिकार प्राप्त है ?
उत्तर :- अनुच्छेद 143
प्रश्न :- अनुच्छेद 368 संसद को कौन-सी शक्ति प्रदान करता है ?
उत्तर :- संविधान संशोधन करने की शक्ति
प्रश्न :- संविधान में मूल कर्त्तव्यों को किस समिति की अनुशंसा के आधार पर शामिल किया गया था ?
उत्तर :- सरदार स्वर्ण सिंह समिति
प्रश्न :- भारत में त्रिस्तरीय पंचायती राजतन्त्र की सिफारिश किस समिति के द्वारा की गई थी ?
उत्तर :- बलवन्त राय मेहता समिति
प्रश्न :- 1953 ई. में गठित राज्य पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर :- न्यायमूर्ति फजल अली
प्रश्न :- जब राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति का पद खाली हो तो भारत के राष्ट्रपति का पद कौन संभालता है ?
उत्तर :- भारत का मुख्य न्यायाधीश
प्रश्न :- किस अनुच्छेद के तहत 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए शिक्षा का अधिकार मूल अधिकार माना गया है ?
उत्तर :- अनुच्छेद 21 (A)
प्रश्न :- लोकसभा अध्यक्ष अपना त्यागपत्र किसे सौंपता है ?
उत्तर :- लोकसभा उपाध्यक्ष
प्रश्न :- उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है ?
उत्तर :- राष्ट्रपति
प्रश्न :- संविधान का अनुच्छेद-40 राज्य को किसका निर्देश देता है ?
उत्तर :- ग्राम पंचायत के संगठन का निर्देश
प्रश्न :- किसी भी विधेयक को धन विधेयक होने का अन्तिम निर्णय कौन देता है ?
उत्तर :- लोकसभा अध्यक्ष
प्रश्न :- उपराष्ट्रपति के निर्वाचक मण्डल में कौन–कौन शामिल होते हैं ?
Indian Polity Questions Answers in hindi
उत्तर :- राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य
प्रश्न :- संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर :- सच्चिदानन्द सिन्हा
प्रश्न :- वित्त आयोग के गठन का प्रावधान किस अनुच्छेद में है ?
उत्तर :- अनुच्छेद 280
प्रश्न :- 73वाँ संविधान संशोधन किससे सम्बन्धित है ?
उत्तर :- पंचायती राज से
प्रश्न :- भारतीय संविधान में मौलिक अधिकारों की व्यवस्था किस देश के संविधान से ली गई है ?
उत्तर :- संयुक्त राष्ट्र अमेरिका
प्रश्न :- लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक व्यक्ति की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए ?
उत्तर :- 25 वर्ष
प्रश्न :- भारतीय संविधान में अस्पृश्यता उन्मूलन से सम्बन्धित अनुच्छेद कौन-सा है ?
उत्तर :- अनुच्छेद 17
प्रश्न :- स्वतन्त्र भारत के प्रथम निर्वाचन आयुक्त कौन थे ?
उत्तर :- सुकुमार सेन
प्रश्न :- भारतीय संविधान किस दिन से पूर्णतः लागू हुआ ?
उत्तर :- 26 जनवरी 1950
प्रश्न :- लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव किसके द्वारा किया जाता है ?
उत्तर :- लोकसभा के सदस्यों द्वारा
प्रश्न :- लोक-कल्याणकारी राज्य की अवधारणा किसमें निहित है ?
उत्तर :- राज्य के नीति-निदेशक तत्व
प्रश्न :- संविधान के किस अनुच्छेद के आधार पर राज्याें में संवैधानिक तन्त्र की विफलता पर राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है ?
उत्तर :- अनुच्छेद 356
प्रश्न :- भारतीय संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर :- डाॅ. भीमराव अम्बेडकर
प्रश्न :- भारतीय संसद का उच्च सदन क्या कहलाता है ?
उत्तर :- राज्यसभा
प्रश्न :- सम्पत्ति के अधिकार को किस संविधान संशोधन के द्वारा हटा दिया गया है ?
उत्तर :- 44वें संविधान संशोधन अधिनियम 1978 द्वारा
प्रश्न :- भारतीय संविधान के अनुसार संघ की कार्यपालिका शक्ति किसमें निहित है ?
उत्तर :- राष्ट्रपति
प्रश्न :- भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में भारतीय नागरिकों के मूल कर्तव्य शामिल हैं ?
उत्तर :- अनुच्छेद-51 (A)
प्रश्न :- भारतीय संविधान को कुल कितने भागों में बँटा गया है ?
उत्तर :- 22 भाग
प्रश्न :- नीति आयोग का पदेन अध्यक्ष कौन होता है ?
उत्तर :- भारत का प्रधानमन्त्री
Indian Polity GK Questions in hindi
प्रश्न :- राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र किसे सौंपता है ?
उत्तर :- उपराष्ट्रपति को
प्रश्न :- संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है ?
उत्तर :- राष्ट्रपति
प्रश्न :- भारत के प्रथम आम चुनाव किस वर्ष किए गए थे ?
उत्तर :- 1951-52
प्रश्न :- भाषायी आधार पर गठित होने वाला भारत का प्रथम राज्य कौन-सा है ?
उत्तर :- आन्ध्र प्रदेश
प्रश्न :- भारत में राष्ट्रपति किस अनुच्छेद के तहत देश में राष्ट्रीय आपात की घोषणा करता है ?
उत्तर :- अनुच्छेद 352
प्रश्न :- भारतीय संविधान के किस संविधान संशोधन द्वारा प्रस्तावना में शब्द समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और अखंडता जोड़े गए थे ?
उत्तर :- 42वें संविधान संशोधन अधिनियम 1976 द्वारा
प्रश्न :- भारत का नियन्त्रक एवं महालेखा परीक्षक किसके द्वारा नियुक्त किया जाता है ?
उत्तर :- राष्ट्रपति
प्रश्न :- संविधान सभा द्वारा भारत के राष्ट्रीय गान को कब स्वीकार किया गया ?
उत्तर :- 24 जनवरी 1950
प्रश्न :- संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई थी ?
उत्तर :- 9 दिसम्बर, 1946
प्रश्न :- भारतीय संविधान सभा की संघीय शक्ति समिति के अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर :- पण्डित जवाहरलाल नेहरू
प्रश्न :- भारत के संविधान में प्रथम संशोधन कब हुआ था ?
उत्तर :- 1950 में
प्रश्न :- भारत के नियन्त्रक एवं महालेखा परीक्षक की नियुक्ति का उल्लेख किस अनुच्छेद में है ?
उत्तर :- अनुच्छेद 148
प्रश्न :- भारत में सर्वप्रथम 2 अक्टूबर, 1959 को पंचायती राज व्यवस्था का शुभारम्भ कहाँ से शुरू किया गया था ?
उत्तर :- नागौर, राजस्थान
प्रश्न :- भारत में ईवीएम का पहली बार इस्तेमाल कब किया गया था ?
उत्तर :- 1982 में केरल के 70-पारुर विधानसभा क्षेत्र में
प्रश्न :- दल-बदल से सम्बन्धित कानून का उल्लेख किस अनुसूची में है ?
उत्तर :- दसवीं अनुसूची
Indian Polity GK Questions in hindi
प्रश्न :- सरकारिया आयोग का सम्बन्ध किस से है ?
उत्तर :- केन्द्र-राज्य सम्बन्धों से
प्रश्न :- राज्यसभा कब भंग की जा सकती है ?
उत्तर :- राज्यसभा कभी भंग नहीं की जा सकती है।
प्रश्न :- लोकसभा को कौन भंग कर सकता है ?
उत्तर :- राष्ट्रपति
प्रश्न :- भारत की संविधान सभा किसके अनुसार गठित की गई ?
उत्तर :- कैबिनेट मिशन योजना
प्रश्न :- राज्यपाल का कार्यकाल कितनी अवधि का होता है ?
उत्तर :- राष्ट्रपति के प्रसादपर्यन्त
प्रश्न :- संविधान के किस अनुच्छेद के आधार पर देश में वित्तीय आपात की घोषणा की जा सकती है ?
उत्तर :- अनुच्छेद 360
प्रश्न :- भारत के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने के लिए किसी व्यक्ति की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए ?
उत्तर :- 35 वर्ष
प्रश्न :- राष्ट्रपति राज्यसभा में कितने सदस्यों को मनोनीत करता है ?
उत्तर :- 12
प्रश्न :- यदि प्रधानमंत्री या कोई अन्य मंत्री सदन का सदस्य नहीं है तो उसे पद पर बने रहने के लिए कितने दिनों के अन्दर संसद का सदस्य बनना आवश्यक है ?
उत्तर :- 6 माह
प्रश्न :- भारतीय सेनाओं का सर्वोच्च सेनापति कौन होता है ?
उत्तर :- राष्ट्रपति
प्रश्न :- अब तक भारत के संविधान की उद्देशिका यानि प्रस्तावना में कितनी बार संशोधन किया जा चुका है ?
उत्तर :- एक बार
प्रश्न :- संसद की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कौन करता है ?
उत्तर :- लोकसभा अध्यक्ष
प्रश्न :- सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है ?
उत्तर :- राष्ट्रपति
Indian Polity GK Questions in hindi
प्रश्न :- राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल कितना होता है ?
उत्तर :- 6 वर्ष
प्रश्न :- संविधान में मूल कर्तव्यों की कुल संख्या कितनी है ?
उत्तर :- 11
प्रश्न :- भारतीय संघ का मंत्रिपरिषद किसके प्रति सामूहिक रूप से जिम्मेदार होता है ?
उत्तर :- लोकसभा
प्रश्न :- भारतीय नागरिकों को प्राण और दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण किस अनुच्छेद के द्वारा प्रदान किया गया है ?
उत्तर :- अनुच्छेद 21
प्रश्न :- वयस्क मताधिकार की आयु सीमा 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा की गई ?
उत्तर :- 61वाँ संविधान संशोधन अधिनियम 1989
प्रश्न :- 52वाँ संविधान संशोधन अधिनियम किससे सम्बन्धित है ?
उत्तर :- दल-बदल कानून से
प्रश्न :- भारतीय संविधान में मूल कर्तव्यों को किस संविधान संशोधन अधिनियम के द्वारा सम्मिलित किया गया है ?
उत्तर :- 42वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 1976
प्रश्न :- भारतीय संविधान के किस भाग को भारतीय संविधान की आत्मा की संज्ञा दी गई है ?
उत्तर :- प्रस्तावना
प्रश्न :- भारत में सर्वोच्च किसे माना गया है ?
उत्तर :- संविधान को
प्रश्न :- देशी रियासतों को भारतीय संघ का अंग बनाने में किसने सबसे महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की थी ?
उत्तर :- सरदार वल्लभ भाई पटेल और वी.पी. मेनन
More PDF Download
- Lucent GK PDF
- Indian Polity in Hindi PDF (भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था)
- Mahatma Gandhi Handwritten Notes
- Important full forms of GK
- GK Short Tricks In Hindi PDF Free Download
- Important days of the Year
- Indian History notes In Hindi
- 200+ Most Important GK One Liner in Hindi