
History of Modern India PDF in Hindi and English
Modern History of India Notes PDF English and Hindi:- Today, we are sharing the Modern History of India in Hindi PDF Download for you. This [भारत का इतिहास] Indian History PDF in Hindi & English to improve your preparation for upcoming government exams like SSC CGL, BANK, RAILWAYS, RRB NTPC, LIC AAO, and many other exams. Modern History Of India In Hindi And English PDF is very important for any Sarkari exam.
This History Notes PDF is being provided to you free of charge, which you can DOWNLOAD by clicking on the DOWNLOAD button given below, and you can also DOWNLOAD some more new PDFs related to this History of modern India PDF in Hindi Download by going to the related notes. You can learn about all the new updates on PDFDOWNLOAD.IN by clicking on the Allow button on the screen.
pdfdownload.in is an online educational website, where we are sharing Indian History Book In Hindi PDF (इतिहास की शानदार बुक डाउनलोड करे)for free DOWNLOAD for UPSC, SSC, BANK, RAILWAY, LIC, and many other exams. Our NCERT History Questions are very simple and easy to understand. We also cover basic subjects like Mathematics, Geography, History, General Science, Politics, etc. We also share study material including previous year question papers, current affairs, important sources, etc. for upcoming government exams. Our [PDF] आधुनिक भारत का इतिहास – History of Modern India in Hindi PDF will help you prepare for any SARKARI EXAM.
Download GK Notes
- REET Mains Test series booklet pdf in Hindi 2023
- Rajasthan General Knowledge Question Answer (MCQ) pdf In Hindi
- RTE Act 2009 handwritten notes pdf in Hindi
- इंदिरा गांधी नहर परियोजना नोट्स पीडीएफ हिंदी में
- RPSC EO & RO Question Answer pdf 2023
- RPSC EO & RO Test Series Question pdf 2023
- राजस्थान एकीकरण के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर पीडीएफ हिंदी में
- Human Development index Notes pdf in Hindi 2023
- Most Important GS 1000 MCQs pdf 2023
- 2nd Grade Rajasthan GK notes pdf in Hindi
- Most Important 2000+ GK Questions Answers In Hindi
- Battles in Rajasthan history pdf in Hindi
- SSC CGL Most Important GS 1000 MCQs pdf 2023
- Rajasthan 3rd Grade Teacher Mock test 2023 pdf
- सामान्य ज्ञान 1000 प्रश्न और व्याख्या सहित उत्तर पीडीएफ 2023
- Rajasthan Government flagship yojana pdf 2022
- Sahitya Akademi Award 2022 for Hindi pdf download
- RAS Previous year Question paper pdf in Hindi
- TOP+100 General Knowledge mcqs pdf in Hindi
One Liner Modern History Question Answers
- 15 अगस्त,1947 के बाद भी भारत का कौन-सा भाग पुर्तगाल के अधीन बना रहा – गोवा
- लंदन में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी के गठन के समय भारत में कौन बादशाह था – अकबर
- भारत में फ्रांसीसियो ने अपना सबसे पहला कारखाना कहाँ लगाया – सूरत
- कौन-सा युद्ध निर्णायक युद्ध था जिसमें फ्रांसीसी हार गए और अंग्रेजों की सर्वोच्चता स्थापित हो गई – वांडीवाश का युद्ध (1760)
- पुर्तगालियों की पहली फैक्ट्री कालीकट में 1500 ई. में किसने स्थापित की – वास्कोडिगामा
- डचों ने अपनी पहली फैक्ट्री 1605 ई. में कहाँ स्थापित की – मुसलीपट्टम
- ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी का प्रथम गवर्नर कौन था – टामस स्मिथ
- किसे जहाँगीर ने ‘खान’ की उपाधि से सम्मानित किया –हाकिन्स
- प्रथम कर्नाटक युद्ध का कौन-सा तात्कालिक कारण था – अंग्रेजों द्वारा फ्रांसीसी जहाजों का अधिग्रहण
- उस क्षेत्र की पहचान करें जहाँ से यूरोपवासियों को सर्वोतम शोरा और अफीम प्राप्त होता था – बिहार
- भारत में 1613 ई. में अंग्रेजोने अपनी पहली फैक्ट्री कहाँ स्थापित की थी – सूरत
- जिस एक शासक ने ईस्ट इंडिया कंपनी को ‘दीवानी’ प्रदान की थी, वह था –शाह आलम द्वितीय
- बंगाल की फैक्ट्रियों में से एक जो पुर्तगालियों द्वारा स्थापित की गई थी, वह शहर था -हुगली
- एक द्वीप पर निर्मित भारत का बड़ा नगर है – मुम्बई
- 18वीं सदी में लड़े गये युद्धों का सही कालानुक्रम कौन-सा है – अम्बर युद्ध-प्लासी युद्ध-वांडीवाश युद्ध-बक्सर युद्ध
- पुर्तगालियों ने 1499 ई. में गोवा पर कब्जा किया था। भारत में युरोपीय शक्तियों के प्रवेश के सन्दर्भ में उक्त कथन सही है या नहीं – नहीं
- भारत तक समुद्री मार्ग की खोज की गई थी –पुर्तगालियों द्वारा
- ब्रिटिशों ने भारत में सूरत में अपनी पहली फैक्ट्री स्थापित करने की अनुमति किससे प्राप्त की थी – जहाँगीर से
- भारत के समुद्री मार्ग की खोज किसने की – वास्कोडिगामा
- तृतीय कर्नाटक युद्ध (एंग्लो-फ्रेंच संघर्ष) की समाप्ति किस संधि से हुई – पेरिस की संधि
- जब 17 मई, 1498 ई. में वास्कोडिगामा कालीकट में उतरा तो किसने उसका स्वागत किया – कालीकट (कोजीकोड) के राजा जमोरिन ने
- पुर्तगालियों ने भारत में सर्वप्रथम कहाँ फैक्ट्री स्थापित की – कालीकट
- 1717 ई. में कौन-से मुगल सम्राट ने अंग्रेजों की ईस्ट इंडिया कंपनी को भारत में व्यापार पर विशेषाधिकार प्रदानकरने का फरमान जारी किया – फर्रूखसियर
- ब्रिटेन के साथ बेसीन की संधि किस पेशवा ने की थी – बाजीराव II ने
- ईस्ट इंडिया कंपनी के नेतृत्व में राबर्ट कलाइव का उत्तराधिकारी कौन था – हेंस्टिग्स
- किसे ‘भारत में पुर्तगाली साम्राज्य का वास्तविक संस्थापक’ कहा जाता है – अल्फांसो डी अल्बुकर्क
- पुर्तगाली उपनिवेश का प्रथम गवर्नर भारत में कौन हुआ – फ्रांसिस्को डी अल्मीडा
- किस अंग्रेज ने पुर्तगालियों को सौली/स्वाल्ली (Sowelly) के स्थान पर हराया – थॉमस बेस्ट
- वह पुर्तगाली कौन था जिसने गोवा पर अधिकार किया था – अल्फांसो डी अल्बुकर्क
- भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला गवर्नर-जनरल कौन था – वारेन हेस्टिंग्स
- किस यूरोपीय ने भारत में सबसे पहले अपना व्यापार फैलाया और प्रभावित किया -पुर्तगाली
- वर्ष 1498 ई. में वास्कोडिगामा भारत में कहाँउतरा था – कालीकट
- वास्कोडिगामा कहाँ का रहने वाला था – पुर्तगाल
- वह अंग्रेज जिसने सम्राट जहाँगीर के दरबार में आकर भेंट किया था – सर टामस रो
- गोवा, दमन और दीव का उपनिवेशीकरण मूलत: किया गया था – पुर्तगालियों द्वारा
- अल्बुकर्क ने गोवा को 1510 ई. में किससे छीना था – बीजापुर के सुल्तान से
- पुर्तगाली ईस्ट इंडिया कम्पनी कब स्थापित हुई थी – 1448 ई. में
- ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी कब स्थापित हुई थी – 1600 ई. में
- डच ईस्ट इंडिया कम्पनी कब स्थापित हुई थी – 1602 ई. में
- फ्रेंच ईस्ट इंडिया कम्पनी कब स्थापित की गई थी -1664 ई. में
- आधुनिक भारत में हिन्दु धर्म में पहला सुधार आन्दोलन था – ब्रह्म समाज
- ‘ब्रह्म समाज’ का उदे्दश्य था – एकेश्वरवाद का प्रचार करना
- मुख्यत: किसके प्रयास से सती प्रथा का उन्मूलन हुआ – राजा राममोहन राय
- अलीगढ़ में स्थित मुहम्मडन एंग्लो-ओरिएण्टल कॉलेज को किसने स्थापित किया – सैय्यदअहमद खाँ
- आर्य समाज किसके विरूद्ध है – धार्मिम अनुष्ठान व मूर्ति पूजा के
- ‘युवा बंगाल आन्दोलन'(Young Bengal Movent) के नेता कौन थे – हेनरी विवियन डेरोजियो
- ‘थियोसोफिकल सोसाइटी’ ने भारत में कब और अपना मुख्य कार्यालय संस्थापित किया – 1882, अडयार
- किसी समय महात्मा गाँधी के सहयोगी रह चुके, पर उनसे अलग होकर एक आमूल परिवर्तनवादी आन्दोलन जिसका नाम ”आत्म-सम्मान आन्दोलन” था, चलाने वाले कौन थे – ई. वी. रामास्वामी नायकर
- वर्ष 1829 ई. में सती प्रथा का उन्मूलन किसके द्वारा किया गया था – लार्ड विलियम बैंटिक
- स्वामी विवेकानंद का मूल नाम था – नरेन्द्रनाथ दत्त
- 19वीं सदी में ज्योतिबा फूले के ‘सत्यशोधक समाज’ ने क्या प्रयास किया था – दंभी ब्राहम्णों तथा उनके अवसरवादी धर्म ग्रन्थों में नीची जातियों की रक्षा
More Related PDF Download
Maths Topicwise Free PDF > Click Here To Download |
English Topicwise Free PDF > Click Here To Download |
GK/GS/GA Topicwise Free PDF > Click Here To Download |
Reasoning Topicwise Free PDF > Click Here To Download |
Indian Polity Free PDF > Click Here To Download |
History Free PDF > Click Here To Download |
Computer Topicwise Short Tricks > Click Here To Download |
EnvironmentTopicwise Free PDF > Click Here To Download |
UPSC Notes > Click Here To Download |
SSC Notes Download > Click Here To Download |
Morden History Questions Answers
1.वर्ष 1904 में क्रांतिकारी संगठन “अभिनव भारत सोसाइटी” की स्थापना किसने की?
[A] भगत सिंह
[B] विनायक दामोदर सावरकर
[C] बरीन्द्र कुमार घोष
[D] पुलिन बिहारी दास
Answer: B [विनायक दामोदर सावरकर ]
Notes:
“अभिनव भारत सोसाइटी” की स्थापना विनायाक दामोदर सावरकर ने की थी। इसकी शुरुआत 1899 में नासिक में “मित्र मेला” के रूप में हुई थी, 1904 में इसका नाम बदल कर अभिनव भारत कर दिया गया।
2.निम्नलिखित में से किसने तीसरे गोलमेज़ सम्मेलन में हिस्सा लिया?
1. महात्मा गाँधी
2. डॉ भीमराव अम्बेदकर
3. तेज़ बहादुर सप्रू
4. चितरंजन दस
[A] 2 और 3
[B] 2 और 4
[C] 2, 3 और 4
[D] उपरोक्त सभी
Answer: A [2 और 3 ]
Notes:
तीसरा गोलमेज़ सम्मेलन 17 नवम्बर, 1932 को लन्दन में आयोजित किया गया। इसमें डॉ भीमराव अम्बेदकर व तेज़ बहादुर सप्रू ने भाग लिया।
3.6 जुलाई, 1905 को बंगाल के बंटवारे की खबर सबसे पहले किस समाचार पत्र ने छापी?
[A] स्वराज
[B] संजीवनी
[C] कालांतर
[D] आनंदबाज़ार पत्रिका
Answer: B [संजीवनी ]
Notes:
संजीवनी समाचार पत्र की स्थापना के.के. मित्रा ने की थी।
4.निम्नलिखित में से किस संगठन द्वारा “इंडियन सोशियोलोजिस्ट्स” नामक पत्रिका प्रकाशित की जाती थी?
[A] इंडिया हाउस
[B] ग़दर पार्टी
[C] ब्रिटिश इंडिया एसोसिएशन
[D] बर्लिन समिति
Answer: A [इंडिया हाउस ]
Notes:
“इंडियन सोशियोलोजिस्ट्स” पत्रिका इंडिया हाउस नामक संगठन द्वारा प्रकाशित की जाती थी।
5.इनमे से किसने “चौरी-चौरा घटना” के बाद असहयोग आन्दोलन वापस लिए जाने का पुरजोर विरोध नहीं किया?
[A] जवाहर लाल नेहरु
[B] सुभाष चन्द्र बोसे
[C] सी. आर. दास
[D] मोतीलाल नेहरु
Answer: A [जवाहर लाल नेहरु ]
Notes:
चौरी-चौरा घटना 5 फरवरी, 1922 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में घटित हुई, इस घटना में असहयोग आन्दोलन के प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। झड़प के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी में आग लगा दी, जिस कारण 22 पुलिस कर्मचारियों की मृत्यु हो गयी। इस घटना से दुखी होकर गांधीजी ने असहयोग आन्दोलन वापस ले लिया।
6.नीचे दिए गए बिन्दुओं का अवलोकन करें :
1. लोक सेवा आयोग (चार्ल्स एचिसन)
2. लोक सेवा के लिए रॉयल आयोग (लार्ड इस्लिंग)
3. विशिष्ट लोक सेवा के लिए रॉयल आयोग (लार्ड विस्काउंट ली)
उपरोक्त आयोगों का सही क्रम बताएं :
[A] 1, 2, 3
[B] 2, 1, 3
[C] 3, 2, 1
[D] 1, 3, 2
Answer: A [1, 2, 3]
Notes:
लोक सेवा आयोग का गठन 1866 में लार्ड चार्ल्स एचिसन की अध्यक्षता किया गया था। लोक सेवा के लिए रॉयल आयोग का गठन 1912 में लार्ड इस्लिंग की अध्यक्षता में किया गया था, इस आयोग ने 1915 में अपनी रिपोर्ट सौंपी। विशिष्ट लोक सेवाओं के लिए लोक सेवा आयोग का गठन 1923 में लार्ड विस्काउंट ली के अध्यक्षता में किया गया था।
7.निम्नलिखित में से किसने वर्नाकुलर प्रेस अधिनियम को रद्द किया?
[A] लार्ड लिट्टन
[B] लार्ड रिपन
[C] लार्ड डफरिन
[D] लार्ड डलहौज़ी
Answer: B [लार्ड रिपन]
Notes:
वर्नाकुलर प्रेस एक्ट (1878) को तत्कालीन वाइसराय लार्ड लिट्टन द्वारा पेश किया गया था। इस अधिनियम के द्वारा भारत की प्रेस की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को सीमित करने का प्रयास किया गया था, इस अधिनियम के तहत भारतीय प्रेस द्वारा ब्रिटिश सरकार की आलोचना को रोकने का प्रयास किया गया। यह अधिनियम 14 मार्च, 1878 को पास किया गया। इस अधिनियम के तहत सरकार के पास सेंसरशिप के काफी अधिकार आ गये थे। और सरकार प्रेस की गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखती थी। इस अधिनियम के परिणाम को देखते हुए लार्ड रिपन ने इस अधिनियम को रद्द कर दिया।
8.1854 के वुड्स डिस्पैच का सम्बन्ध निम्नलिखित में से किससे है?
[A] भारत में विश्वविद्यालय की स्थापना
[B] भारत में डाक व्यवस्था की शुरुआत
[C] सती प्रथा की समाप्ति
[D] भारत में प्रशासकीय सेवाओं की स्थापना
Answer: A [भारत में विश्वविद्यालय की स्थापना ]
Notes:
1854 के वुड्स प्रेषण का उद्देश्य भारत में अंग्रेजी शिक्षा का प्रसार करना था। इस उद्देश्य के लिए कलकत्ता, बॉम्बे और मद्रास में विश्वविद्यालय खोलने की सिफारिश की गयी थी और प्रत्येक प्रांत में शिक्षा विभाग स्थापित करने की सिफारिश भी की गयी थी।
9.निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :
1. भारत रत्न से सम्मानित व्यक्तियों को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों से ऊपर वरीयता दी जाती है
2. मरणोपरांत भारत रत्न प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति लाल बहादुर शास्त्री थे
इनमे से कौन सा कथन सही है?
[A] केवल 1 सही है
[B] केवल 2 सही है
[C] दोनों सही हैं
[D] दोनों कथन गलत हैं
Answer: C [दोनों सही हैं ]
Notes:
भारत रत्न से सम्मानित व्यक्तियों को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों से ऊपर वरीयता दी जाती है। और रणोपरांत भारत रत्न प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति लाल बहादुर शास्त्री थे।
10.निम्नलिखित में से गलत कथन को पहचानिए :
[A] इलाहबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या सबसे अधिक है
[B] उत्तर प्रदेश की सीमा 8 राज्यों से लगती है
[C] सुल्तान सिकंदर लोदी ऐसा पहला शासक था जिसने अपनी राजधानी दिल्ली से आगरा स्थानांतरित की थी
[D] अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की स्थापना संसद के एक अधिनियम द्वारा की गयी थी
Answer: D [अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की स्थापना संसद के एक अधिनियम द्वारा की गयी थी ]
Notes:
अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना सर सय्यद अहमद खान ने 1875 में मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएण्टल कॉलेज के रूप में की थी। 1920 में इसका नाम बदलकर अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय किया गया।
11.बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला ने कलकत्ता की ब्रिटिश फैक्ट्री पर कब आक्रमण किया?
[A] 1753
[B] 1756
[C] 1759
[D] 1760
Answer: B [1756 ]
Notes:
इस हमले के बाद अंग्रेजों और सिराजुद्दौला के बीच 1757 में प्लासी की लड़ाई गयी, जिसमे अंग्रेजों का नेतृत्व रोबर्ट क्लाइव ने किया था। इस लड़ाई के बाद भारत में अंग्रेजों ने अपना आधिपत्य शुरू कर दिया।
12.निम्नलिखित में से भारतीय सेना के मुख्यालय का गलत जोड़ा कौन सा है?
[A] पूर्वी कमांड – कलकत्ता
[B] पश्चिमी कमांड – चाँदीमंदिर
[C] उत्तरी कमांड – उधमपुर
[D] दक्षिणी कमांड – चेन्नई
Answer: D [दक्षिणी कमांड – चेन्नई ]
Notes:
दक्षिणी कमांड का मुख्यालय पुणे में स्थित है।
13.भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ब्रिटिश समिति की स्थापना कब की गयी थी?
[A] 1885
[B] 1887
[C] 1889
[D] 1891
Answer: C [1889 ]
Notes:
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ब्रिटिश समिति की स्थापना 1889 में कांग्रेस ने ब्रिटेन में की थी। इसका उद्देश्य ब्रिटेन में लोगों को भारत की समस्याओं से अवगत करवाना था।
14.इल्बर्ट बिल के मुखर विरोधी कौन थे?
[A] बंगाल व बिहार का ज़मींदार
[B] कलकत्ता के अधिवक्ता
[C] बंगाल के चाय और नील बागानों के ब्रिटिश मालिक
[D] ब्रिटिश सेना के अधिकारी
Answer: C [बंगाल के चाय और नील बागानों के ब्रिटिश मालिक ]
Notes:
इल्बर्ट बिल 1883 में वाइसराय लार्ड रिपन के कार्यकाल में पेश किया गया था, इस बिल को सर सी.पी. इल्बर्ट ने तैयार किया था। इस बिल के अनुसार भारतीय न्यायाधीश ब्रिटिश अपराधियों पर न्यायिक कार्यवाही कर सकते थे, इससे पहले भारतीय न्यायाधीशों को यह अधिकार प्राप्त नहीं थे।
15.विनायक दामोदर सावरकर के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
[A] उन्हें हिन्दू राष्ट्रवाद आन्दोलन का प्रमुख माना जाता है
[B] उन्होंने 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन का समर्थन किया और उसमे भाग लिया
[C] उन्होंने मित्र मेला नामक क्रांतिकारी संगठन की स्थापना की
[D] वे महात्मा गाँधी की हत्या के आरोपियों में से एक थे
Answer: B [उन्होंने 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन का समर्थन किया और उसमे भाग लिया ]
Notes:
“भारत छोड़ो आन्दोलन” के समय विनायक दामोदर सावरकर हिन्दू महासभा के अध्यक्ष थे। उन्होंने 1942 “भारत छोड़ो आन्दोलन” का विरोध किया था।